कुशीनगर: महिलाओं के हित के हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

375

कुशीनगर:-जनपद कुशीनगर में शनिवार को को ग्राम सभा बुलहवा (बैरा टोला) विकास खंड खड्डा में मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गयी।

Advertisement

जिसमे ग्रामसभा की महिला श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुशीनगर मनीष कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।

साथ ही साथ उपस्थित महिला श्रमिकों को समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 , मातृत्व लाभ अधिनियम 1961, कार्यरत महिला के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में चर्चा की गयी।

उक्त अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह, शशिशेखर मिश्रा, विजय गुप्ता, सुनील यादव , आशा, कालिंदी , सुभावती, सरिता, एवं तमाम महिला एवं पुरुष श्रमिक, बालक एवं बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा