जानिए जनवरी के अंत में क्यों पड़ रही है इतनी ठंड, कब तक सही होगा मौसम

378

इस साल जनवरी काफी ठंडा रहा कई दिन गलन और कोहरे की चपेट में पूरा शहर डूबा रहा। इस माह में अभी 5 दिन शेष हैं।

Advertisement

इसमें अभी दो से तीन दिन कोल्ड रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पूर्वनुमान जताया है कि आज भी कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।

बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन आसमान साफ रह सकता है। दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दक्षिण पूरब से उत्तर पूरब की तरफ हवाएं चलेंगी। दिन में उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम की तरफ हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 4 से 13 किलोमीटर प्रति घण्टे रह सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कल तक कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। इसके बाद गलन से निजात मिल सकता है।

आज भी रह सकती है कोल्ड डे जैसी स्थिति
बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया होने के कारण लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। मंगलवार को दिन में लगातार पछुआ हवाओं के चलने से गलन बरकरार रही।

लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने इसे कोल्‍ड डे घोषित किया है। लगातार पछुआ हवाओं के चलने के कारण लोग ठिठुरते हुए देख गए।

बुधवार सुबह पुरुवा हवाएं चलने से घना कोहरा छाया रहा। साढ़े नौ बजे के बाद से पछुआ हवाएं चलने से गलन बढ़ेगी। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

बावजूद इसके गलन से राहत नहीं है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 98 फीसद व न्‍यूनतम 78 फीसद रही।

इस वजह से बढ़ी ठंड
अचानक ठंडे हुए दिन की प्रमुख वजह जम्मू कश्मीर, हिमांचल व उत्तराखंड की तरफ बर्फबारी व बारिश बताई जा रही है। इसके चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है।

जानिए क्‍या है कोल्‍ड डे
जाड़े के मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर उसे कोल्‍ड डे घोषित किया जाता है।

इसके अलावा तापमान सामान्‍य से साढ़े चार डिग्री कम होने पर भी उसे कोल्‍ड डे घोषित किया जा सकता है। जनवरी माह का सामान्‍य अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। सामान्‍य न्‍यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है।