Home देश दुनिया जानिए भारत के अब तक के सबसे बड़े Defence expo2022 के बारे...

जानिए भारत के अब तक के सबसे बड़े Defence expo2022 के बारे में

Advertisement

नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो होगा defence expo 2022 जो की आयोजित होगा 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक गांधीनगर गुजरात में। यह 12 वां संस्करण है डिफेंस एक्सपो का यह दो साल में एक बार आयोजित होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

जबकि डिफेंस मिनिस्ट्री द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लेकिन यह शुरू 18 अक्टूबर से ही हो जायेगा।

डिफ़ेन्स एक्स्पो थीम “पाथ टू प्राइड”

इस डिफेंस एक्सपो के 12 वें संस्करण का थीम है ” पाथ टू प्राइड” है जो ‘इंडिया एट 75’ और ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के साथ संबंधित है यह आयोजन घरेलू रक्षा उद्योग की ताकत को प्रदर्शित करेगा जो अब की सरकार और देश के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड ” संकल्प को शक्ति प्रदान कर रहा है।

Advertisement

आज टॉप 25 आर्म्स एक्सपोर्टर देशों में जगह बनाई

17 अक्टूबर को डिफेंस एक्सपो की कर्टन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गांधीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश था लेकिन आज टॉप 25 आर्म्स एक्सपोर्टर देशों में जगह बना ली है।

खास बात इस डिफ़ेन्स एक्स्पो 2022 की

इस साल डिफेंस एक्सपो 2022 में सिर्फ स्वदेशी कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं या फिर वही विदेशी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं जिनका किसी भारतीय कंपनी से ज्वाइंट वेंचर है या फिर उनकी सबसेडरी कंपनी भारत में है।

Advertisement

इस‌ साल डिफेंस एक्सपो में 47 नए हथियार और उपकरण लॉन्च किए जाएंगे तो 349 हथियारों के करार, 18 ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी यानि हथियार बनानी की तकनीक का हस्तांतरण और कम से कम 37 नई घोषणाएं की जाएंगी।

इस बार के डिफेंस एक्सपो में हर बार की तुलना से दुगुने निवेश की संभावना है। इस बार डिफेंस एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां शामिल हो रही हैं। डिफ़ेन्स एक्सपो करीब एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगाया गया है।जो की चार अलग अलग जगह पर आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Exit mobile version