आज से शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, जाने से पहले जान लें ये शर्तें

459

दिल्ली। कोरोना संकट के चलते पिछले 5 महीने से मां वैष्णो देवी की यात्रा बन्द थी लेकिन आज से वो यात्रा शर्तों के साथ दुबारा शुरू कर दी गयी है। अगर आप जम्मू स्थित कटरा जाकर मां का दर्शन करने की सोच रहे हैं तो पहले आप ये शर्तें जान लें फिर करें यात्रा:-

Advertisement

– हर रोज केवल 2000 लोगों को ही दर्शन की अनुमति रहेगी।

– दर्शन करने वालों में 1,900 यात्री जम्मू-कश्मीर और शेष 100 यात्री बाहर के होंगे।

-ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

-10 साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए यात्रा नहीं करने की इजाज़त नही होगी।

-यात्रियों के लिए अपने मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

-चेहरे पर मास्क और कवर अनिवार्य होगा।

-यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी।