‘बुद्ध से कबीर’ तक यात्रा, शनिवार को गोरखपुर पहुंची

544

गोरखपुर। ‘बुद्ध से कबीर’ तक यात्रा, शनिवार को गोरखपुर पहुंची। यात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बुद्ध और कबीर के दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि शांति और सौहार्द ही इंसानियत का धर्म है। इसी धर्म पर चलकर सुख और शांति मिल सकती है।

Advertisement

संतकबीरनगर में दिया प्रेम और शांति का संदेश
कल संतकबीनगर पहुंचने पर भी यात्रा का जोरदार स्‍वागत किया गया था। संतकबीरनगर में यह यात्रा आरएसी चिल्ड्रेन एकेडमी से शुरू हुई यात्रा कबीर की निर्वाण स्थली पर पहुंची। यात्रा की शुरुआत करते हुए बुद्ध से कबीर तक ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ विनोद कुमार मल्ल ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी। यात्रा का मोती चौराहा, जूनियर हाई स्कूल, बैंक चौराहा, गोला बाजार, आज़ाद चौक, समय माता मंदिर, माली टोला, बरदहिया बाजार होते हुए मगहर कबीर स्थल तक पदयात्रा पहुंची, मार्ग में पड़ने वाले संस्थानों ने यात्रा का स्वागत किया।

जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में बुद्ध से कबीर तक बैंड ने कबीर के निर्गुण भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कस्टम कमिश्नर मुम्बई सुनील मल्ल ने कहा कि भारत की गौरवशाली विरासत में मिली सद्भाव और प्रेम की पुरानी परंपरा को कायम रखें। मगहर कस्बे में पदयात्रा करते हुए कबीर स्थली मगहर पहुंचे। कबीर की समाधि और मंदिर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पश्चात सूफी गायक अब्दुल कलाम के निर्गुण संगीत का कार्यक्रम हुआ।