अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश ने सीएम योगी से की मुलाकात

477

गोरखपुर। गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने आज गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी तक नीतीश के द्वारा किए गए पर्वतारोहण की जानकारी ली और निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया।मुलाकात के दौरान व्यवसायी व समाजसेवी अतुल सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement

नीतीश ने अभी हाल ही में मलेशिया देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु की चढ़ाई कर के सबसे कम समय में चढ़ने वाले पहले भारतीय बनने का भी गौरव अपने नाम किया है।।

आपको बताते चले 26 वर्षीय नीतीश अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश।।

  1. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
  2. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
  3. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।।
  4. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।
  5. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

6.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

  1. टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है

पर्वतारोही नीतीश सिंह पुत्र शहीद सैनिक अमरजीत सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।