तिवारीपुर थाने में तैनात दरोगा ने अपने पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

327
Advertisement

गोरखपुर। होली के दिन गोरखपुर के तिवारीपुर थाने से एक दुखद खबर सामने आई है। तिवारीपुर थाने में तैनात दरोगा हरेंद्र प्रताप सिंह ने आज सुबह छह बजे सरकारी आवास में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Advertisement

गोली चलने की आवाज सुनकर थाने के लोग उनके आवास में गए, तो हरेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे।

Advertisement

उन्हें तत्काल मेडिकल कॉले ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दरोगा की ड्यूटी भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में लगी थी।

शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करनी थी।

खबरों के अनुसार 2017 बैच के दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या के रहने वाले थे। एक साल से उनकी तैनाती तिवारीपुर थाने में थी। सरकारी आवास में ही हरेंद्र रहते थे।

Advertisement

शनिवार की सुबह छह बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में ड्यूटी करने के लिए निकल रहे थे। इसके पहले उन्होंने खुदकुशी कर ली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Advertisement

Advertisement