नगर निगम परिसर में गाड़ी लाएंगे तो अब देना होगा शुल्क

505

नगर निगम परिसर में गाड़ी से आने पर शुल्क चुकाना होगा। पीआरडी जवानों के जरिए परिसर में पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा पार्षदों के पास बनेंगे। मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर आयुक्त को जल्द इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में मेयर ने कहा कि नगर निगम परिसर में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करने से आवागमन बाधित होता है। पहले भी कई बार नगर निगम परिसर में बने पार्किंग स्थल में ही गाड़ियां खड़ी करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अभी भी परिसर में इधर-उधर गाड़ियां खड़ी कर दी जा रही हैं।

Advertisement

इसकी वजह से कई बार उन्हें भी अपने कार्यालय में जाने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में तत्काल पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए। मेयर ने कहा कि इसका मकसद आय बढ़ाना नहीं है, बल्कि व्यवस्था को दुरुस्त करना है।