Home राजनीति थोड़ी देर में हेमंत सोरेन लेंगे झारखंड सीएम पद की शपथ

थोड़ी देर में हेमंत सोरेन लेंगे झारखंड सीएम पद की शपथ

रांचीझारखंड में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन आज रांची में 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को दिन 2 बजे हेमंत सोरेन को स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। समारोह के लिए देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।

Exit mobile version