गोरखपुर के लाल अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह एक और कीर्तिमान बनाने के लिए भारत से हुए रवाना

53

पर्वतारोही नीतीश इस बार अपना 6वा अंतरराष्ट्रीय पर्वत जो अज़रबैजान देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट बाज़र्डुज़ु (4466 मीटर) को फतह करने के लिए 16 अगस्त 2024 को दिल्ली से प्रस्थान किए थे ।।अज़रबैजान पहुंचने के बाद अपने सभी कागजी कार्यवाही को पूर्ण करने के बाद आज 25 अगस्त 2024 से अपनी चढ़ाई की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

नीतीश इस अभियान को आज़ादी के 79वे अमृत महोत्सव पर कारगिल विजय दिवस में शहीद सैनिक व अपने शहीद सैनिक पिता के सम्मान के लिए समर्पित किया हैं।।

नीतीश ने अभी हाल ही में मलेशिया देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु की चढ़ाई कर के सबसे कम समय में चढ़ने वाले पहले भारतीय बनने का भी गौरव अपने नाम किया है।।

आपको बताते चले 26 वर्षीय नीतीश अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश।।

  1. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
  2. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
  3. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।।
  4. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।
  5. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

6.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

  1. टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है

पर्वतारोही नीतीश सिंह पुत्र शहीद सैनिक अमरजीत सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।।