गोरखपुर की बेटी अमेरिका में बनी जज

1262

गोरखपुर। पूर्वांचल की बेटियां प्रति दिन एक नया इतिहास रच रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, न्याय, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में यहां की बेटियों ने सफलता की नई नई इबारत लिखी है। कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

Advertisement

गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम अमेरिका में जज नियुक्त की गई हैं। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया नसीम को जज के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने शिकागो में न्याय विभाग के मुख्य भवन में 20 दिसंबर, 2019 को विशेष समारोह में शपथ लिया।

सामिया नसीम पढ़ने में शुरू से ही मेधावी थीं। जज बनने से पहले वह अमेरिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सामिया 2001 में वाशिंगटन के साइमन कॉलेज से स्नातक की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थीं।

सामिया नसीम के पिता खालिद अमेरिका में पेशे से वकील हैं और उनकी मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनयर हैं। साइमा नसीम के माता पिता भी अमेरिका में विभिन्न समाजसेवी सेवी संस्थाओं से जुड़कर समाज के लिए काम कर रहे हैं।