दक्षिण एशियाई खेलों में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जीता मेडल

606

गोरखपुर। 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विजय कुमार यादव और तूलिका मान ने जीते स्वर्ण पदक।

Advertisement

दिनांक 7 से 10 दिसंबर 2019 तक पोखरा एवं काठमांडू, नेपाल में आयोजित हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विजय कुमार यादव और तूलिका मान ने क्रमशः 60 किलोग्राम और +78 किलोग्राम वज़न वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इससे पहले 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक हॉन्ग कांग में आयोजित हुई 2020 ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट- एशियाई जूडो ओपन हॉन्ग कांग 2019 में भी दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विजय कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत देश के साथ साथ विश्वविद्यालय का नाम भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर रौशन किया है।

श्री विजय कुमार यादव पिछले 3-4 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं जैसे वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, ग्रैंड प्री टूर्नामेंट, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं आदि में प्रतिभागिता कर या पदक जीतकर भारत एवं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का मान बढ़ा रहे हैं।