गोरखपुर: घर से नाराज होकर भागी लड़की रात भर पेड़ पर बैठी रही

617

गोरखपुर। कांशीराम शहरी आवासीय योजना में रहने वाली दोनों युवतियों का घर आसपास है। घरवालों से अनबन होने पर दोनों घर से निकल गईं।

Advertisement

अंधेरा होने पर एक युवती घर लौट आई तो सहेली के बारे में उसके घरवालों ने पूछा तो लोहिया इन्क्लेव के पास बैठे होने की जानकारी दी। घरवालों ने काफी ढूंढा लेकिन पता नहीं चला।

परेशान होकर रात 10 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी 324 के सिपाहियों ने आसपास के इलाके में युवती को ढूंढा लेकिन पता नहीं चला।

सहेली की मदद से पुलिस ने उतारा
भोर में चार बजे के करीब पीआरवी के सिपाही दिलीप कुमार, सुदर्शन राय और चालक राजकिशोर चौधरी दोबारा लोहिया इन्क्लेव पहुंचे।

खोजबीन में मदद करने के लिए उन्होंने युवती के घरवालों और उसकी सहेली को भी बुला लिया।

परिजनों व पुलिसकर्मियों के आवाज देने पर युवती ने पेड़ पर होने की जानकारी दी। जिसके बाद सिपाहियों ने नीचे उतारा।