ब्रिटेन में सांसद बन गोरखपुर का नाम किया रोशन..

528

गोरखपुर।

Advertisement

हाल ही में ब्रिटेन में हुए चुनाव में गोरखपुर के एक बेटे ने शहर के नाम रोशन किया है। ब्रिटेन के संसदीय चुनाव की चमक शुक्रवार को गोरखपुर तक पहुंच गई। वहां से लेबर पार्टी के बैनर पर नवेन्दु मिश्रा की जीत पर न सिर्फ स्टॉकपोर्ट संसदीय क्षेत्र के लोग मिठाई बांट रहे हैं बल्कि गोरखपुर में भी जश्न का माहौल है। नवेन्दु शहर के प्रख्यात हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी के भांजे हैं और उनका बचपन तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित उनके ननिहाल में गुजरा है।

शुक्रवार को नवेन्दु मिश्रा के जीत की खबर जैसे ही डॉ. बीबी त्रिपाठी के घर पहुंची, वहां खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोगों के बधाई संदेश आने लगे। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि नवेन्दु अपनी जीत के प्रति काफी हद तक आश्वस्त थे। वे कॉलेज के दिनों में राजनीति से जुड़ गए। स्थानीय मुद्दों को लेकर लेबर पार्टी से जुड़े। छह महीने पहले से हम लोगों को उनके चुनाव लड़ने की जानकारी थी। जीत के प्रति आश्वस्त थे नवेन्दु: डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान नवेन्दु से बातें होती रहती थीं। जीत के प्रति वे बेहद आश्वस्त नजर आ रहे थे।

डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक नवेन्दु की मां मीनू मिश्रा की पूरी शिक्षा गोरखपुर में ही हुई। इंटर कॉलेज तक वह कॉर्मल गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रही हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया। उनकी शादी 1987 में कानपुर में हुई। शादी के कुछ दिन बाद उनके पति प्रभात रंजन मिश्र की नौकरी ब्रिटेन में एक चॉकलेट कंपनी में लग गई। इसके बाद वे लंदन चले गए।