गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के चुनाव का परिणाम घोषित, मार्कण्डेय फिर बने अध्यक्ष..

625

गोरखपुर।

Advertisement

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के चुनाव का परिणाम आज देर शाम घोषित कर दिया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने दुबारा परचम लहराया है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर अतुल मुरारी तिवारी ने जीत हासिल की। आपको बता दें आज सुबह 8 बजे से ही प्रेस क्लब के अलग अलग पदों के लिए वोटिंग हो रही थी जिसमें प्रेस क्लब के लगभग 600 से भी ज्यादा सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। दिन लगभग 3:30 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चली जिसके कुछ देर बाद मतगणना शुरू की गई। अलग अलग पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 31 प्रत्याशी मैदान में थे।

जिसमें अध्यक्ष पद पर मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर अतुल मुरारी तिवारी, महामंत्री पद पर मनोज यादव, कोषाध्यक्ष पद पर बैजू गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद पर आशीष भट्ट, पुस्तकालय मंत्री निखिलेश सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों में अंगद प्रजापति, संजय कुमार, दीपक त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। परिणाम आने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों की खुशी देखते ही बन रही थी।

सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर तमाम प्रेस क्लब के पदाधिकारी गण और सदस्य मौजूद रहे।