गर्लफ्रेंड का डांस टीचर से था अफेयर, गुस्साए बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, देखिए लाइव वीडियो

1113

अलीगढ़ में डांस कोचिंग चलाने वाले टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि टीचर का अपनी एक स्टूडेंट्स से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी ने अनुसार अलीगढ़ के नगला डालचंद का रहने वाला 24 साल का महावीर डांस टीचर था। वह पहले मुंबई में डांस सिखाता था।

कुछ सालों से अलीगढ़ में ही डांस कोचिंग चला रहा था। इस दौरान उसकी कोचिंग में डांस सीखने आने वाली नौरंगाबाद की एक लड़की से अफेयर हो गया।

उसी लकड़ी से नगला मानसिंह निवासी एक लड़का भी प्यार करता था। लड़की के परिवार वालों से उसकी शादी की बात चल रही थी। लड़के को जब अपनी गर्लफ्रेंड और डांस टीचर के अफेयर की बात मालूम हुई तो उसने डांस टीचर महावीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सुबह महावीर कोचिंग से घर लौट रहा था। सौ फुटा रोड पर शिवालिक गंगा अपार्टमेंट के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने उसको रोककर मारपीट करने के बाद गोली मार दी।