चिन्मयानंद पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली छात्रा को जमानत
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय कानून की छात्रा को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के दो महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। चिन्मयानंद को 20 सितंबर को शाहजहांपुर स्थित एक लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद चिन्मयानंद ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कानून की छात्रा और तीन लड़के उनसे पांच करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद जबरन वसूली के आरोप में छात्रा सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त वीडियो में छात्रा व लड़के इस मुद्दे से संबंधित चर्चा करते हुए दिखाई दिए थे।