पूर्व केन्द्रीय मन्त्री बेनी प्रसाद वर्मा का राजधानी लखनऊ में हुआ निधन

467

लखनऊ। बेनी प्रसाद वर्मा लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आपको बता दें कि वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिग्गज नेताओ में शुमार किये जाते थे।

Advertisement

बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। प्रदेश के कुर्मी समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। यूपीए 2 में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मन्त्री थे। बेनी के देहावसान की खबर से जनपद में शोक की लहर है।