पिता ने सिगरेट पीने पर लगाया डांट तो बेटे ने कर लिया आत्महत्या

313

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक हैरान कर देनें वाली खबर सामने आई है, जहां एक पुत्र अपने पिता से डांट खाने की वजह से आत्महत्या कर लिया। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

मामला खंदौली क्षेत्र के नगला गांव का है। जहाँ 22 वर्षीय डालचंद शुक्रवार शाम को घर में छिपकर सिगरेट पी रहा था। तभी पिता ने उसे सिगरेट पीते हुए देख लिया। इसके बाद पिता ने गुस्से में आकर उसको डांट लगा दी। साथ ही सिगरेट पीने को लेकर भला-बुरा बोल दिया।

इसके बाद गुस्सा होकर डालचंद घर से निकल गया, और आत्महत्या कर लिया। मृतक डालचंद एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, डालचंद गुस्से में आकर घर से निकला था, मगर वह वापस नही लौटा ज्यादा देर होने पर देर रात तक उसकी खोजबीन जारी रही। फिर, मृतक के घर वालों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मामले पर पुलिस ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। उनकी माने तो प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। वहीं, घर वाले भी इसे आत्महत्या ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि पिता ने सिगरेट पीने पर डालचंद की डांट लगाई थी। यही वजह है कि उसने आत्महत्या कर ली।