उपेंद्र शुक्ला के अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई माननीय, नम आंखों से दी विदाई

392

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कद्दावर नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला का कल शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसपर शोक व्यक्त किया है। आज उपेंद्र दत्त शुक्ला के पैतृक गांव खजनी में उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सांसद, विधायक मौजूद रहे।

Advertisement

प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने भी उनके गांव पहुँच उनको श्रद्धाजंलि दी। उन्हें बड़हलगंज स्थित मुक्ति पथ पर मुखाग्नि दी जाएगी। उनके निधन पर दलीय सीमा भी टूट गई और हर दल के नेता ने उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की।उन्हें भाजपा के झंडे में लपेट कर अंतिम विदाई दी गई।