जिला पंचायत अध्यक्षों की जिलेवार आरक्षण सूची जारी

426

ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित, 9739 महिला सीट,15712 ओबीसी और 12045 एससी जबकि 330 एसटी के लिए रिज़र्व हुए।

Advertisement

ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित,113 महिला,223 ओबीसी और 171 एससी जबकि पहली बार 5 पद एसटी कैटेगरी के लिए रखे गए।

कुल 58194 ग्राम पंचायतों में प्रधान के लिए महिलाओं के लिए 19659 पद आरक्षित हैं जो कि कुल ग्राम पंचायतों का 33.78 फीसदी है।

कल सरकार ने जो त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन नियमावली को जारी किया था उस पॉलिसी के अधीन जो रिजर्वेशन बने हैं 75 जिला पंचायतों के उनका आदेश आज जारी किया जा रहा है 16 जिले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं जिले महिला के लिए 6 सीटें आरक्षित किए हैं।

शामली बागपत कौशांबी सीतापुर हरदोई पिछड़ी जाति में महिलाओं के लिए सात आरक्षित सीटें एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित गई है।महिलाओं के लिए 826 में कुल 300 सीटें आरक्षित की गई हैं विकासखंड वार रखी गई है।

1-शामली,बागपत ,लखनऊ कौशाम्बी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित हुई है।

2-कानपुर नगर ,औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है।

3-संभल, हापुड़, एटा ,बरेली ,कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित हुई है।

4-आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।

5-कासगंज ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर ,बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद स्त्रियों के लिए आरक्षित हुई है।

6-अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा ,मथुरा,प्रयागराज,फतेहपुरकानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज ,गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती ,अयोध्या, सुल्तानपुर,शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर ,गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगी।