बंद कमरे में 3 लड़को के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बहू, ससुर ने रंगे हाथों पकड़ा

579
Advertisement

गोरखपुर। गुलहरिया थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू के कमरे में तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।

Advertisement

ससुर के शोर मचाने पर जुटे गांववालों ने लड़कों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस बुलाकर लड़कों को उसके हवाले कर दिया।

मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन लड़के चुपके से घर में घुसे और सीधे बहू के कमरे में चले गए।

Advertisement

कुछ देर बाद ससुर ने आहट महसूस कर देखा तो तीनों लड़के आपत्तिजनक हालत में बहू के कमरे में दिखाई दिए।

इस पर ससुर ने शोर मचाकर गांववालों को जुटा लिया। मौके पर खुद को घिरता देख लड़कों ने चाकू चलाकर वहां से भागने की कोशिश लेकिन गांववालों ने उन्‍हें घेरकर पकड़ लिया।

उन्‍होंने लड़कों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उन्‍हें लड़कों को सौंप दिया।

Advertisement

गांववालों के मुताबिक लड़कों के पास से पुलिस को एक चाकू भी मिला।

ससुर ने बहू पर लगाए इल्‍जाम

घटना के बाद ससुर ने अपनी बहू पर गंभीर इल्‍जाम लगाए। उसने कहा कि श्‍यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़कों से उसकी बहू का अनैतिक सम्‍बन्‍ध है।

एक लड़का अक्‍सर घर में घुसकर दबंगई दिखाता है। मंगलवार की रात तीन लड़के घर में घुस गए थे।

Advertisement

उन्‍होंने उन्‍हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो शोर मचाकर गांववालों को बुला लिया।

जांच में जुटी है पुलिस

इस बारे में भटहट के चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement