मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके के कंपनी वाले स्थित गांधी मूर्ति पर दो अक्तूबर के मौके पर बैठने को लेकर सपा नेता और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई।
Advertisement
इस विवाद के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर को आग लगाने से बचा लिया।
इसके बाद पुलिस विनोद गुंबर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष की आंखों में पेट्रोल के छींटें पहुंच गए हैं। विनोद कुमार का कहना था कि हमारे पास शहीद स्मारक में मौन धारण करने के लिए परमिशन है।
सपा कार्यकर्ताओं को बैठने की इजाजत क्यों दी गई। इस पर गुस्से में उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
इसी बीच पुलिस ने कांग्रेसियों की मदद से उन पर कंबल डाल दिया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कांठ रोड स्थित सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कहा गया था कि वह भी शहीद स्मारक में मौन धारण कर कर सकते हैं लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। मामले में कार्रवाई हो रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवल मारवा ने बताया कि विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।