LPG के बढ़े दामों को लेकर गोरखपुर के सड़को पर उतरी कांग्रेस

446

गोरखपुर। घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने पर गोरखपुर के कांग्रेसियों ने गुरुवार को खाली गैस सिलेंडर लेकर कबाड़ी के पास पहुंच गए और कबाड़ी से सिलेंडर खरीदने की बात करने लगे। साथ ही वे जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे। रसोइ गैस के दाम में वृद्वि को लेकर कांग्रेसियों का अंदाज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

कांग्रेसियों ने इस प्रतीकात्‍मक विरोध के साथ ही कहा कि अचानक 144 रुपए मूल्‍य बढ़ने के चलते मध्‍य और निम्‍न वर्ग के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्‍तेमाल आसान नहीं रह गया है। पहले से महंगाई से जूझ रहे परिवारों की इस मूल्‍य बढ़ोत्‍तरी ने कमर तोड़ दी है। लिहाजा अब लोगों के पास एक ही विकल्‍प है कि वे सिलेंडर कबाड़ी को बेचें और लकड़ी पर खाना पकाएं।सरकार को आम आदमी की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं रह गया है।

खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश की अर्थव्‍यवस्‍था का बुरा हाल है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। काम-धंधा चौपट हो चुका है। ऐसे में यह कमर तोड़ महंगाई लोगों को भुखमरी की ओर ले जा रही है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो जनता इसके खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन छेड़ेगी।

बताते चले कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपए की बढ़ोत्‍तरी हुई है। अब गोरखपुर में यह 917 रुपए का मिलेगा। पांच किलो वाला छोटा सिलेंडर भी अब 276 रुपए की बजाए 326.50 रुपए में मिलेगा। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोत्‍तरी छह साल में सबसे अधिक है। इससे पहले जनवरी 2014 में 220 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 1,241 रुपए कर दिया गया था।