झारखंड में सीएम योगी ने भरा हुंकार, CAB को लेकर दिया बड़ा बयान..

412

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के राज में विकास का पैसा इटली चला जाता है। बीजेपी के तरफ से स्टार प्रचारक के रूप में झारखंड गए मुख्यमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी का पहला कार्यकाल गरीबों के कल्याण के लिए तो दूसरा कार्यकाल भारत माता को समर्पित है ।राम मंदिर का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि यह दुनिया को भारत का लोकतंत्र और न्यायपालिका का ताकत का एहसास कराएगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के रूप में प्रशस्त हुआ जबकि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष कभी नहीं चाहता था कि राम मंदिर का कोई हल निकल सके।

Advertisement

योगी ने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद,अलगाववाद,भ्रष्टाचार धारा 370 के पक्ष में है। वे राम मंदिर का विरोध करते है। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी में लोकतंत्र नहीं है उनके लिए परिवार ही सब कुछ है। अगर परिवार का मुखिया जेल जा रहा है तो मालिक तैयार है अध्यक्ष बनने बनने के लिए वह भी जेल जाने वाले के परिवार का।

योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पाप का नतीजा है कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से हिन्दू पलायन करके भारत आ रहे हैं और नागरिक संशोधन बिल लाकर उनको भारत का नागरिकता दिया जायेगा।योगी ने कहा भारत हमेशा मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। नागरिक कानून उसी का हिस्सा है। दुनिया के शोषित और प्रताड़ित लोगों के साथ खड़ा रहने की भारत की परम्परा रही है।