दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

492

गोरखपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आंएगे। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल यानी 4 जनवरी को 4.10 बजे जनपद में आगमन होगा। वे रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री 5 जनवरी को 10 बजे से 11.30 बजे तक जन जागरण जनसम्पर्क अभियान में सम्मिलित होंगे।

जिसके उपरान्त 11.30 बजे से 1 बजे तक संवाद भवन गोरखपुर विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम विषय पर प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात 1 बजे से लखनऊ कें लिए प्रस्थान कर जाएंगे।