प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुऐ कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान जरूरी

509

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अन्तर्गत आमा गाव के समय माता के स्थान पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज गुप्ता ने लोगो को सम्बोधित करते हुऐ कहा की सुखी समृद्ध समाज के लिए महिलाओं का सम्मान जरूरी है। उन्होने महिलाओ से कहा। आप लोग अपने बच्चों की देखभाल ठीक ढग से करते हुए उन्हें संस्कारित करे कहा मा की जिम्मेदारी होती है। अपने बच्चों के स्वभाव को देखे यदि कही भी अपराध होता है। तो बे झिझक थाने पर सूचना दे य महिला हेल्प लाइन को फोन कर सूचित करे।

महिला सिपाही ज्योति सिह ने महिलाओ के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जाना महिलाओं ने राग नम्बर से फोन आने की सिकायत भी किया मौके पर ग्राम प्रधान सघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी जयप्रकाश चौबे, अरबिन्द कुमार राजभर,दुर्गा प्रसाद, मो इस्लाम, शारदा देवी ,सोभावती, शान्ति,बिमलावती,उर्मिला गेदा देबी,चन्द्रावती सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दिलीप पांडेय