CBSE 12वीं का परिणाम घोषित, लड़कों पर भारी पड़ीं लड़कियां

425

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 12वीं का पर‍िणाम घोषित कर द‍िया गया है। इस पर‍िणाम में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक पास हुई हैं।

Advertisement

इस साल कुल 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिसमें 88.70 प्रतिशत लड़कियां और 79.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इस बार डीपीएस गाजियाबाद हंसिका शुक्‍ला ने पूरे भारत में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। एसवी स्‍कूल मुजफफरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने भी टॉप किया है। दोनों को 499 नंबर मिले हैं।

बीते साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट 83.01 प्रतिशत रहा था। 2018 में कुल 11.86 लाख छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था जिसमें 78.99 फीसदी लड़के पास हुए थे वहीं, लड़कियों का पास परसेंटेज 88.31 रहा था।