CAA विरोध : लेफ्ट का भारत बंद, लालक़िले पर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी

608

नई, दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है. आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी होगा, लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।

Advertisement

इसलिए कर सरकार अलर्ट पर है कल देर शाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है ऐसे में कोई भी लोग किसी भी तरह के प्रदर्शन में हिस्सा ना लें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इसके बाद भी उत्तरप्रदेश के साथ साथ देश के कई हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।

खबर है कि दिल्ली के लाल किले के पास धारा 144 लागू होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू किया इसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और इतिहासकार रामचंद्र गुहा के गिरफ्तार किए जाने की भी खबरें आ रही हैं।