जंगल दीर्घन सिंह के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का BSA ने किया उद्घाटन..

517

गोरखपुर।

Advertisement

आज ग्राम पंचायत जंगल दीर्घन सिंह के प्राथमिक विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर भूपेंद्र नारायण सिंह द्वारा स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बच्चों में स्वेटर भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी की भी गरिमामय उपस्थिति रही। स्मार्ट क्लास स्थापित कराने के लिये BSA और जिलाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान विवेक शाही की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पिपरौली के पूर्व प्रमुख राजकुमार शाही, अमरेन्द्र शाही,ग्राम प्रधान विवेक शाही,प्रधान डेफरा गणपत भारद्वाज,प्रधान चंद्रपाल जी,डॉ चंद्रशेखर सिंह,प्रधानाध्यापिका स्नेहलता सिंह,राहुल शाही,अशोक पांडेय, रामस्वार्थ गौड़, इंद्रेश गौड,रामप्रताप निषाद, रघुनाथ निषाद सहित विद्यालय के शिक्षक और ग्राम पंचायत के नागरिक मौजूद रहे।