ब्रेकिंग: महाराजगंज में नेपाली नागरिक मिला कोरोना पॉजिटिव, कल भी मिला था एक मरीज

463

महराजगंज, 12 मई। कोरोना मुक्त जिले जिला बनने की कगार पर खड़े महाराजगंज आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे पहले कल भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

महराजगंज के डीएम डॉ डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 11 मई को भेजे गए 24 नमूनों में कुछ नमूने नौतनवा स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल में रुके हुए नेपाली नागरिकों के थे। जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार एक नमूना पॉजिटिव आया है। बाकी सभी नमूने नेगेटिव पाए गए। पॉजिटिव नमूना नेपाली नागरिक का है, जो मुंबई से आया हुआ है और मॉडर्न एकेडमी नौतनवा आश्रय स्थल में रुका हुआ है। इसके अतिरिक्त आज 45 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।