ब्रेकिंग : पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन व कर्फ्यू
पंजाब में लॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि 1 मई तक बढ़ा दी गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अब अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “इसके लिए आपको साफ कपड़े का एक टुकड़ा चाहिए।” मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी, “पंजाब में मास्क पहनना अब अनिवार्य है।”
उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सचिव लोगों के लिए विस्तृत सलाह जारी कर रहे हैं। किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना याद रखें। आप सबको साफ कपड़े के एक टुकड़े की जरूरत है। चलिए हम सभी सुरक्षित रहे और कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।”
पंजाब में शुक्रवार (10 अप्रैल) सुबह कोरोना का एक नया मामला सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 131 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।