Home न्यूज़ ब्रेकिंग : बड़हलगंज में अपने ही नानी का गला रेत कर मार...

ब्रेकिंग : बड़हलगंज में अपने ही नानी का गला रेत कर मार डाला

गोरखपुर। गोला से रिश्तों को तार तार करने वाली एक खबर आरही है। तहसील के बड़हलगंज के मदरहा गांव की घटना जैसे ही लोगों को ओट चली लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना के अनुसार आरोपी विपिन, मदरहा में अपनी मां और नाना अनंत साहनी व नानी चंद्रावती के साथ रहता था। उसके नाना अनन्त साहनी एसडीओ पद से रिटायर हैं। अनंत साहनी की पांच बेटियां हैं। दो विधवा बेटियां साथ रहती हैं।

बताते हैं कि दोनों बेटियों के परिवारों के बीच अक्‍सर इस बात पर विवाद होता था कि अनंत और चंद्रावती किसी के लिए कम, किसी के लिए ज्‍यादा करते हैं।

विपिन ने इन्हीं सब बातों को लेकर गुरुवार की शाम नानी से विवाद कर लिया, बात इतनी बढ़ गयी कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मध्यस्थता कराई।

लेकिन आज सुबह दोनों में फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान विपिन ने अपनी नानी का गला रेत कर हत्‍या कर दी। गावं वालों ने यह सूचना पुलिस को दे दी है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version