ब्रेकिंग : रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में एक और मनीष की पीट-पीट कर हत्या

1274

गोरखपुर। कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के 72 घंटे के भीतर उसी थाना क्षेत्र में एक और मनीष की पीट पीट कर हत्या की खबर है।

Advertisement

जिस रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित अब मॉडल शॉप कर्मचारी की मनबढ़ों ने पीटकर हत्या कर डाली। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, देश भर में चर्चा का विषय बने मनीष गुप्ता हत्याकांड शहर में दूसरी इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश का रहने वाला मृतक मनीष प्रजापति(25) वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन पर बतौर कर्मचारी काम करता था।

गुरुवार की रात करीब 8 बजे यहां कुछ युवक शराब पीने पहुंचे। मनबढ़ों ने मनीष को आर्डर दिया।