ब्रेकिंग : मुंबई के बाद अब दिल्ली में यमुना किनारे इकट्ठा हुए हजारों मजदूर

495
Advertisement

कोरोना वायरस के प्रतिदिन बढ़ते मामलों से लोगों में महामारी का डर बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच प्रवासी मजदूर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर के केंद्र और राज्य सरकारों की मुश्किलें और बढ़ रहे हैं।

Advertisement

मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाद आज (बुधवार) दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास गार्डन में और युमना नदी के किनारे हजारों की संख्या में दिहड़ी मजदूर जमा हो गए। दिल्ली में इकट्ठा हुए ये मजदूर किस लिए और किसके कहने पर यहां इकट्ठा हुए हैं अभी इस बात की जानकारी नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों का कहना है कि उन्हें खाना और पानी नहीं मिल रहा है, पास के गुरुद्वारे से कभी-कभी कुछ खाने को मिल जाता है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मजदूरों को दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम में ले जाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि यह साफ नहीं है कि ये सारे मजदूर अपने राज्यों में जाने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं या फिर कोई और वजह है। मजदूरों में सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह पर मास्क भी नहीं दिखाई दिया।

Advertisement

Advertisement