नौका विहार : बॉयफ्रेंड से हुई लड़ाई तो रामगढ़ ताल में कूदी गर्लफ्रेंड, गोताखोरों ने बचाया

945

गोरखपुर। शहर का सबसे पोपुलर टूरिस्ट प्लेस नौका विहार आजकल रोज चर्चाओं मे रह रहा है। ताल स्थित जेट्टी पर बुधवार शाम बॉयफ्रेंड से नाराज एक लड़की ने ताल में छलांग लगा दिया।

Advertisement

गनीमत रही कि गोताखोरों की मदद से उसे बचा लिया गया। पुलिस उसे चौकी पर ले गई। वहां उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया की बुधवार शाम तकरीबन पांच बजे एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रामगढ़ ताल स्थित जेट्टी पर पहुँचा।

कुछ देर साथ घूमने फिरने के बाद वहां उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर गर्लफ्रेंड ने ताल में छलांग लगा दिया।

लड़की को ताल में कूदता देख थोड़ी दूरी पर मौजूद गोताखोर आकाश यादव भी ताल में कूद गए। आकाश यादव की मदद से किसी तरह से लड़की की जान बचाई गई।

घटना की सूचना पर थोड़ी ही दूर पर स्थित नौका बिहार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह उसे चौकी पर लेते आई।

पुलिस के अनुसार लड़की शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर में किराये का कमरा लेकर रहती है। परिजन से बात करने के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें सौंप दिया।

आपको बात दें की पिछले दिनों नौका विहार पर भी नाव पलटें से भी हादसा हो गया था। नाव पलटने के बाद गोताखोरों ने साहस दिखते हुए सभी को रेस्क्यू किया था।