कोरोना संक्रमित होने के बावजूद फ्लाइट से दिल्ली गए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन

279

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर आए थे।

Advertisement

यहां पर उन्होंने कई भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था। इस कार्यक्रम में सुनील बंसल भी शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि हल्के के लक्षणों के बाद अरविंद मेनन ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। लेकिन रिपोर्ट का इंतजार किए बिना वह शाम को दिल्ली फ्लाइट से निकल गए।

जब रिजल्ट आया तो पता चला वह कोरोना संक्रमित थे। ऐसे में फ्लाइट में साथ यात्रा करने वालों के साथ साथ एयरपोर्ट स्टाफ के लिए भी खतरे की घंटी साफ नजर आ रही है।

अरविंद मेनन के संक्रमित होने की खबर सामने आते ही उनके कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है सभी अब कोरोना जांच करा रहे हैं।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।