बलिया कांड का गोलीमार आरोपी धीरेंद्र सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे, लखनऊ से गिरफ्तार

374

बलिया कांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को यूपी STF ने रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया कांड के सिलसिले में बयान देकर सुर्खियों में आए विधायक सुरेंद्र सिंह को तलब किया है। सुरेंद्र सिंह लगातार आरोपी के पक्ष में बयान दे रहे थे।

Advertisement

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।