अजब प्रेम की गजब कहानी, 73 साल के प्रधान ने रचाई 24 साल की युवती से शादी

539

न उम्र की सीमा हो न जन्मो का हो बन्धन” जगजीत सिंह इस ग़ज़ल की लाइनें देवरिया जनपद के मदनपुर के गाँव मठिया तिवारी निवासी सुदर्शन मिश्रा पर बिल्कुत फिट बैठती हैं। जी हां, ये कोई फिल्मी कहानी नही बल्कि हकीकत है। सुदर्शन मिश्रा उम्र 73 वर्ष के हैं ।पत्नी की चार वर्ष पूर्व हुई मौत के बाद खुद को अकेला महसूस कर रहे थे।इस अकेलेपन को दूर करने के लिए उनमें शादी करने का विचार आया।73 वर्ष होने के बावजूद भी सुदर्शन किसी युवक से कम नहीं है ।योगा से अपने शरीर को फिट रखने वाले मिश्र नौजवानों को भी मात देते हैं। इस बात को उन्होंने आधी उम्र की एक लड़की से शादी करके सिद्ध भी कर दिया है।

Advertisement

क्षेत्र के ग्राम मठिया तिवारी निवासी सुदर्शन मिश्र 2 दिन पूर्व अपने से आधी उम्र की एक लड़की से शादी रचाई क्षेत्र के लोग हैरान हो गए इस शादी के विषय में लोग एक दूसरे के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं ।कोई गलत तो कोई सही ठहराया रहा।

जानकारी के अनुसार सुदर्शन मिश्र की उम्र लगभग 73 वर्ष है। पिछले कई महीनों से अपनी शादी के लिए मन बना रहे थे।इसके लिए वह स्वयं को बड़ा फिट रखते थे। उनकी पत्नी की मौत चार वर्ष पूर्व हो गई थी। उनकी दो लड़कियां हैं जिनकी शादी कर चुके हैं दोनों के वह कई वर्षों तक प्राइवेट विद्यालयों में शिक्षण कार्य किए हैं। पत्नी की मौत के बाद अपने को अकेला महसूस करने लगे थे पत्नी की कमी को दूर करने में शादी करने का विचार आया, तो उनकी लड़कियां और समाज के कुछ प्रबुद्ध लोग उन्हें ऐसा ना करने की सलाह देने लगे थे।

लेकिन उन्होंने अपनी शादी करके अपना अकेलापन दूर करने की हिम्मत दिखाई और इसके लिए वह कई क्षेत्रों में कई लोगों से सिफारिश भी करने लगे थे। लेकिन उनकी उम्र काट लेते थे शादी के लिए इस तरह से बेताब हो गए कि वह के खुद को हैंडसम दिखने के लिए लड़कों के साथ ही रियाज बनाने लगे थे। बालों को रंग रोगन तथा चेहरे पर क्रीम ,पाउडर लगाकर हमेशा स्मार्ट बनने की कोशिश करते।

लोगों की मानें तो उनकी कई युवतियों से शादी की बात चली। लेकिन किसी से बात नहीं बनी।लेकिन 2 दिन पूर्व उनके शादी की फोटो वायरल होते ही पूरे जनपद में यह चर्चा आम हो गयी।लोग यह खबर सुन दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए । उन्होंने देवरिया के देवरहा मंदिर में शादी रचाई है। फोटो वायरल होते ही उनकी शादी की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।