गोरखपुर। गोरखपुर से हवाई यात्रा का सपना देख रहे लोगों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दिल्ली, मुम्बई कोलकाता, प्रयागराज और बंगलुरू के बाद अब 12 अप्रैल से गुजरात के अहमदाबाद तक डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
Advertisement
इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अहमदाबाद की यात्रा ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी जबकि ट्रेन से यहां पहुंचने में 40 घंटे का समय लग जाता है।
वहीं 28 मार्च से ग्रीष्म कालीन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही लखनऊ के अलावा दिल्ली के लिए विमान कंपनी स्पाइस जेट अपनी इवनिंग और मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
चारों फ्लाइट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यानी अब गोरखपुर से 14 उड़ान होगी। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए चार-चार तो अहमदाबाद, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।
अहमदाबाद से विमान कंपनी स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 7: 40 बजे उड़ान भरकर 10: 30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। सुबह 11 बजे यही फ्लाइट गोरखपुर से उड़ान भरकर 1: 30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसी तरह स्पाइस जेट, दिल्ली के लिए 28 मार्च से इवनिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3: 55 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर शाम 5:15 बजे गोरखपुर लैंड करेगी।
करीब 45 मिनट बाद फिर यही फ्लाइट शाम छह बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 7ः35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह विमान कंपनी स्पाइस जेट मुंबई के लिए भी अपनी दूसरी उड़ान फिर से शुरू करने जा रही है, जो सुबह के वक्त होगी।
यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 9 बजे उड़कर 11:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट करीब आधे घंटे बाद गोरखपुर से उड़ान भरकर 2:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वहीं क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत गोरखपुर से लखनऊ के लिए भी 28 मार्च सेही उड़ान शुरू होगी।