पॉश कॉलोनी दिव्य नगर में एक और कोरोना पॉजिटिव, एरिया सील

697

गोरखपुर के पूर्वी हिस्से में बसे दिव्य नगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। मरीज़ मिलने के बाद एरिया को सील कर दिया गया है। उसके बाद आसपास के एरिया को सेनेटाइज़ेशन का काम शुरू हुआ है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 48 साल का व्यक्ति दिव्य नगर थाना कैंट जनपद गोरखपुर में पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति का लड़का भी उनके सीधे संपर्क में आया था अभी उसकी जांच की जा जानी बाकी है।

बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति गुड़गांव से गाड़ी बुक करके गोरखपुर आया है। 19 जून को 3:00 बजे रात में ये लोग गोरखपुर पहुंचा था। तबियत खराब होने के बाद सुबह 9:30 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। ट्रेवेल हिस्ट्री के आधार पर इनका टेस्ट किया गया। जहां टेस्ट के बाद 20 जून की देर रात इनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

संक्रमित व्यक्ति गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। इनके परिवार में उम्र 46 वर्ष, बड़ी लड़की उम्र 23 वर्ष, छोटी लड़की उम्र 19 वर्ष, दादी 65 वर्ष हैं। ये लोग मूलतः उरुवां क्षेत्र गोरखपुर के हैं। वर्तमान समय में पूरा परिवार घर पर ही है।