कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ जंगल में छोड़ा

435

महाराजगंज। महराजगंज जनपद के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम करमहिया गुलरभार के बीच स्थित गंडक पुल के नीचे बेंत की झाड़ी में बृहस्पतिवार की रात को एक तेंदुआ शिकारियों की जंजीर में फंस गया था। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर जंजीर में फंसे तेंदुए पर पड़ी उसके बाद लोगों ने जानकारी वनकर्मियों को दी।

Advertisement

डीएफओ के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद तेदुएं को पकड़ने में सफलता पाई। वनकर्मियों ने तेंदुए को निचलौल रेंज परिसर लाया। जहां पर डॉ० योगेश कुमार व संतोष जायसवाल ने तेदुएं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मिली जानकारी के मुताबिक मिश्रौलिया गांव के टोला गुलरभार के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह टहलते हुए करमहिया गुलरभार के बीच स्थित गड़क पुल से गुजर रहे थे। इसी बीच उन लोगों की नजर अचानक पुल से नीचे बेंत की झाड़ियों में जंजीर से फसे तेदुएं पर पड़ी। यह खबर सुनकर आसपास के लोग ज्यादा संख्या में इकट्ठे हो गए तथा वन विभाग को सूचना दिया।

सूचना पर सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला एसडीओ निचलौल घनश्याम राय,एसडीओ सदर चंदेश्वर सिंह,लक्ष्मीपुर एसडीओ संजय मल्ल, रेंजर दयाशंकर तिवारी,उत्तरी चौक के रेंजर मोहन सिंह,वन सुरक्षा टीम के कासिम अली, मार्कंडेय पांडे, निजाम, प्रेम लाल, प्रमोद मिश्रा, राजेश यादव,उपनिरीक्षक ध्रुव नारायण मौर्य जितेंद्र यादव अभिलाष यादव, अमित कुमार गुप्ता, दहारी यादव समेत मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

डीएफओ में बताया कि करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद उसे पुनः जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

रिपोर्ट: शेषमणि पांडेय