पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ AAP के छात्र विंग ने किया प्रदर्शन

535

गोरखपुर। लगातार देश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ तमाम राजनीतिक दलों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। उसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल,डीजल के दामो मे लगातार वृध्दि से आम आदमी पर महँगाई की मार पड़ रही है।

Advertisement

केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण इतिहास मे पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया है। आज उसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने शास्त्री चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जुलूस निकाला।

????