देवरिया: शादी से लौट रही गाड़ी नाले में गिरी, मौके पर तीन की मौत

480

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घनता का मामला सामने आया है जहां एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पांच लोग एक गाड़ी में सवार होकर अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। इस बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नाले में गिर गई।

Advertisement

एकौना थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी की बरात इलाहाबाद से रविवार की शाम आई थी। जिसमें कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। खोपा गांव के आगे पचरुखा मोड़ पर गाड़ी चला रहे युवक के सामने कोई जानवर आ गया।

जिसके बाद गाडी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले में चला गया। वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शीशा तोड़कर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

इस घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को स्थनीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया जा रहा है। मौके पर सीओ अंबिका प्रसाद फोर्स के साथ मौजूद रहे। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है।