शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, ससुराल वालों ने किया स्वीकार

616

हरियाणा में शादी के चंद घंटों बाद ही एक दुल्हन मां बन गई। दुल्हन ने ससुराल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते से ही दुल्हन को अस्पताल में जाना पड़ा, जहां उसने बेटी को जन्म दिया, लेकिन पूरी घटना में सबसे अच्छी बात ये रही कि दुल्हे ने बच्ची और दुल्हन दोनों को स्वीकार कर दिया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का है और लडकी हरियाणा की।

Advertisement

ससुराल पहुंचने से पहले बनी मां

दोनों की शादी जालंधर में हुई। शादी के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट रहा था, लेकिन लुधियाना-राजपुरा के बीच दुल्हन की तबियत बिगड़ गई। उसे लेबर पेन शुरू हो गया। उसे फौरन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगली सुबह उसने बेटी को जन्म दिया।

दूल्हे ने बच्चे को अपनाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी दो साल पहले तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। शादी तय वक्त ही हुई और दुल्हन ने गर्भावस्था में सात फेरें लिए।