आज अयोध्या जाएंगे सीएम योगी,कोरिया की फर्स्ट लेडी होंगी दीपोत्सव की मुख्य अतिथि

314

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे जहां वो दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी का दीपोत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल राम नाईक और बिहार के गवर्नर लालजी टण्डन भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

दीपोत्सव के दिन मुख्य रूप से होंगे 6 कार्यक्रम–

1-दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक साकेत महाविद्यालय से निकलेगी शोभायात्रा,भगवान राम के जीवन वृत्त पर निकलेगी झांकियां।

2-दोपहर 3:15 से शाम 4 बजे तक ‘ रानी हो ‘के स्मारक विस्तारीकरण का होगा शिलान्यास,रानी हो के स्मारक पर होगी श्रद्धांजलि सभा।

3-शाम 4 से 4:30 बजे तक भगवान राम व सीता पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में होंगे अवतरित , होगा राज्याभिषेक।

4-शाम 4:45 से 5:45 तक रामकथा पार्क में सीएम योगी प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन व कोरिया की फर्स्ट लेडी का होगा उद्बोधन।