अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा,खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू..

526

अयोध्या।
लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा सहित तमाम नदियां उफ़ान पर हैं।अयोध्या में सरयू नदी ख़तरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं।जिले के तीन तहसील रुदौली, सोहावल और सदर के कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ हैं।बढ़ते जलस्तर के चलते तराई इलाको से लोगों का पलायन तेज हो गया हैं।लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।बाढ़ को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हैं और सभी को अलर्ट कर दिया गया हैं।

Advertisement