हिंदू युवा वाहिनी ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, 2 जुलाई तक दी मोहलत

685

कल दिनांक 29 जून 2018 को हिंदू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों ने सहायक नगर आयुक्त को गोरखपुर महानगर में हुए जल भराव के निकासी के संबंध में ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी 2 जुलाई 2018 तक अगर पूरा महानगर जलभराव की समस्या से मुक्त नहीं हुआ तो 3 जुलाई को नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

Advertisement

लोगों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ऋषभ ओझा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कागजों में सिर्फ कार्य कर रहे हैं। उसका परिणाम जलभराव से देखने को मिला नगर निगम अपने कार्य प्रणाली में सुधार करें, नहीं तो जन आक्रोश नगर निगम को झेलना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अजय गुप्ता ,नवीन पांडेय ,प्रकाश मणि, मनीष ओझा विकास मिश्रा, विष्णु शंकर मिश्रा, यू सरोज मनीष पटवा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,