मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई

1328

आज अलविदा नामाज़ के बाद कल देश भर में ईद मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फ़ितर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी कहा खुशी और मेल-मिलाप के साथ मनाये त्यौहार।अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार हैं और ये सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

Advertisement