पश्चिम बंगाल में 30 मई तक लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद
पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे।
ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत, बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।